मासूम का हत्या निकला मौसा, परिजनों के साथ रहकर ढूंढने का नाटक कर रहा था मौसा
ग्वालियर. 11 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है मासूम की हत्या उसके ही मौसा ने कान की बाली, गले में पड़े ओम के लॉकेट के लिये की थी। आम तोड़ने ले जाने की कहकर बच्चे को पहाड़ी पर ले गया और हत्या कर दी। सभी को हैरत इस बात से है कि हत्या करने के बाद आरोपी मौसा बच्चे के पिता के साथ दिन रात उसे तलाशने का नाटक करता रहा। जब मासूम काशव मिला तो अंतिम संस्कार में भी मौसा सबसे आगे खड़ा था। वह नाटक कर आंसू बहाता रहा। हत्या करने वाले के नाम का खुलासा होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी हैं। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज सेआरोपी की पहचान हुई। जिस बाली और पैंडल के लिये उसने मासूम को मारा वह महज 1850 रूपये बिके थे। पुलिस के लिये चुनोती बना मामला का खुलासा करने के लिये एएसपी सत्येन्द्र तोमर पुलिस टीम के साथ पिछले दिनों से जुटे हुए थे।
क्या है पूरा मामला
15जून को थाना प्रभारी गिरवाई को सूचना मिली कि 11 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या करने में उसके घर के पास रहने वाला शातिर बदमाश हो सकता है जो कि बच्चे का रिश्तेदार है तथा पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसके द्वारा बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक बच्चा उसके साढू का लड़का है तथा बच्चा उसे मौसा बोलता था। 9 जून को मृतक के साथ मैं भी घर के पास स्थित माता मंदिर के चबूतरे पर बैठा था तभी मैने बच्चे को सोने का ओम तथा कान में सोने की बाली पहने हुए देख था। उसके बाद मैं बच्चे को आम तोड़ने के बहाने अचलेश्वर नगर कालोनी के पास अजयपुर के सामने पार के नीचे उतार कर ले गया। वहां पर मैने मृतक के गले से लाल धागे में बंधा सोने का ओम तोड़ने के लिये पीछे से पंजा फसाकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन धागा गले से नहीं टूटा और मृतक बच्चा बेहोश हो गया और मैने सोचा कि वह मर गया। फिर मैं मृतक बच्चे को बीरपुर की पार अजयपुर पर चढ़कर पार के नीेचे झाडि़यों में ले गया। झाडि़यों के बीच में गड्डे बने हुए थे उन्ही गड्डों में से एक गड्डे में मृतक को खीचकर पटक दिया। उसके बाद मृतक के कान से बाली निकाली और पत्थर से लाल धागे को काटकर सोने के ओम वाला लोकेट निकाल लिया। उसके बाद पास में पड़े पत्थर को मृतक के सिर के ऊपर पटक दिया तथा वहां पर पड़ी हुई दफनाने वाली कथरियों को मृतक के ऊपर डालकर ढक दिया और 2-3 पत्थर उसके पर डाल दिये।
बाली, लॉकेट बरामद, 1850 रुपए में बेचा था
पुलिस ने जब उससे सोने की बाली और लोकेट के बारे में पता किया तो आरोपी ने बताया कि एक सुनार को बेचा है। सिर्फ 1850 रुपए में बाली और लोकेट बिका था। इन 1850 रुपए के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने बाली और लोकेट बरामद कर लिया है।

