Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

भाजपा में उभरे विरोध के बाद शिवराज के ओएसडी पीछे हटे, ओएसडी ने 24 घंटे में पद छोडा

भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान के नये ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशन ड्यूटी) तुषार पंचाल ने जिम्मेदारी स्वीकार करने से मना कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि तुषार की नियुक्ति के बाद से ही उनके मोदी विरोधी ट्वीट को लेकर विवाद शुरू हो गया था। विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी के भीतर भी स्वर उठने लगे थे। कांग्रेस ने शिवराजसिंह को घेरते हुए सोशल मीडिया पर तुषार के एक ट्वीट को शेयर किया है जिसमें पंचाल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी।
कांग्रेस ने लिखा है कि शिवराज सिंह मोदी के खिलाफ जंग छेड़ दी है। उन्होंने मोदी के धुर-विरोधी को अपना ओएसडी बनाया है। यह वहीं है, जिन्होंने कभी सोशल मीडिया पर मोदी की खिल्ली उड़ाई थी। उनके कद को छोटा करने की कोशिश की थी और भाजपा के सिद्धांतों पर अनर्गल टिप्पणी भी की थी। आदित्यनाथ योगी के बाद अब शिवराज कमजोर करेंगे पीएम मोदी का राज।

कौन है तुषार पांचाल
तुषार के पास 2015 से शिवराज के सोशल मीडिया की सारी जिम्मेदारी है। 2018 में चुनावी कैंपेन इन्हीं के हाथों में था। 18 महीने कमलनाथ के खिलाफ एग्रेसिव कैंपेन चलाया। शिवराज की पब्लिसिटी में तुषार की अहम भूमिका रही है। 2018 के चुनाव से पहले शिवराज की जनदर्शन यात्रा की बागडोर भी तुषार के हाथ में थी।

डैमेज कंट्रोल करने के लिए बनाया OSD
सूत्रों के मुताबिक, कोरोना की वजह से सरकार की गिरती साख को संभालने के लिए तुषार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांचाल को विज्ञापन, जनसंपर्क, वैश्विक गंतव्य विपणन अभियान, सार्वजनिक मामले, रिसर्च, पॉलिसी, सरकारी मामलों में 24 साल का अनुभव है। तुषार को राजनीतिक विचारों को विकसित करने में महारत हासिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *