हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी सरकार करेगी जवाब दाखिल, नहीं लगेगा लॉकडाउन
लखनऊ. यूपी में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने सरकार समेत आमजन की चिंन्ता बढ़ा दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम आला अधिकारी भी कोरोना की चपेट में हैं। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना को लेकर दायर याचिका पर सुनवपाई करते हुए सख्त निर्देश दिये हैं जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि यूपी में लॉकडाउन लगाया जायेगा या नहीं?
लॉकडाउन नहीं सख्ती बढ़ेगी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब यूपी सरकार जवाब दाखिल करने की तैयारी कर रही हे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार लॉकडाउन लगाने के मूढ में नहीं है। यूपी सरकार की ओर से कहा गया है। हाईकोर्ट ने अपना ऑब्जर्वेशन दिया है और साथ साथ सरकार को निर्देश दिया है लेकिन राज्य सरकार अपनी ओर से जबाव दाखिल कर रही है । जिसमें कहा है कि लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। लेकिन अधिक से अधिक सख्ती की जायेगी।
