राजस्थान में 3 मई तक सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

जयपुर. राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया है। राजस्थान में कर्फ्यू 19 अप्रैल से सुबह 5 बजे से शुरू होगा और 3 मई की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। सरकार ने इसे जन अनुशासन पखवाड़े का नाम दिया हैं।
कर्फ्यू के बीच इन्हें मिलेगी छूट
राजस्थान में कोरोना कर्फ्यू के बीच सरकारी अधिकारियों, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन अधिकारी, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी, नागरिक अधिकारी, स्वच्छता कार्यकर्त्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को यात्रा करने की अनुमति रहेगी। हालांकि इन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय और संस्थान खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी कार्यालय बन्द रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *