मप्र में ओपन बुक पद्धति से घर बैठे परीक्षा देंगे यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी
भोपाल. मध्य प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक यूजी व स्नातकोत्तर पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षा ओपन बुक पद्धति पर घर बैठकर परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण उच्च शिक्षा मंत्री ने यह निर्णय लिया है। मंत्री ने स्पष्ट बयान जारी कर यह निर्देश दिए है कि सभी यूजी व पीजी के विद्यार्थी को नेट पर या एप के माध्यम से ऑनालाइन प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थी घर पर उत्तरपुस्तिका में सवालों का जवाब लिखकर नजदीकी सेंटर पर जमा करेंगे। मंत्री ने ट्वीटर के जरिए यह निर्देश जारी किए है साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें कहा है कि उच्च शिक्षा विभाग काफी दिनों से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति को देखते हुए शासन से ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षा कराने की मांग की थी।
मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अब यूजी व पीजी की जून में होने वाली परीक्षा ओपन बुक पद्धति पर ली जाएगी। इसके तहत विद्यार्थियों को पास के कॉलेज के सेंटर पर कॉपी तय समय सीमा में जाकर जाम करनी होगी। किसी भी विद्यार्थी को अब कॉलेज जाकर परीक्षा नहीं देना होगी। ओपन बुक के माध्यम से घर बैठे परीक्षा देंगे, उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लिया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि ओपन बुक परीक्षा पद्धति के निर्णय का सभी पालन करें।
