ग्वालियर कलेक्टोरेट के पीछे पकड़ाया सेक्स रैकेट, कस्टमर की डिमांड पर दिल्ली-कोलकाता से आती थी कॉल गर्ल

ग्वालियर. दिल्ली, कोलकाता की कॉल गर्ल्स को वाया शताब्दी और फ्लाइट से बुलाकर शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा था। शुक्रवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय के पीछे एक मकान से पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा है। मकान पर आयुष्मान गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाकर शहर के दो युवक सेक्स रैकेट चला रहे थे। यहां से पुलिस ने दिल्ली की चार, कोलकाता की एक लड़की सहित पांच कॉल गर्ल को पकड़ा है इनके साथ अपत्तिजनक हालत में शहर के एक युवक भी पकड़ा गया है जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाले दोनों ही युवक फरार हो गए है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार काफी समय से शहर के पॉश एरिया सिटी सेंटर, न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे हाई प्रोफाइल लड़कियों के आने और जाने का पता पुलिस को चला था। लगातार सूचनाएं मिल रहीं थी यहां तक भी पता लगा था कि हर 10 से 15 दिन में नए चेहरे देखने को मिलते है। इस पर पुलिस अफसरों ने सूचना की तस्दीक कराई जिस पर घर में लड़कियां ठहरी थीं वहां दिन और रात में लग्जरी कारें खड़ी दिखाई दीं। मकान से अनैतिक गतिविधियां होना पता लगा इस पर डीएसपी विजय सिंह भदौरिया, टीआई रामनरेश यादव, एसआई सुरूचि शिवहरे ने अलग-अलग टीमों के साथ कलेक्ट्रेट के पीछे मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास एक मकान में दबिश दी। पुलिस के दबिश देते ही वहां हड़कंप मच गया। अंदर एक रूम में लड़की और लड़का आपत्तिजनक अवस्था में थे। बाहर तीन और लड़कियों बैठी थी। पुलिस ने मौके से 5 लड़कियां, एक लड़के को हिरासत में लिया है। जब उनको थाना लाकर पूछताछ की तो सभी लड़कियों ने कुबूल किया कि वह अनुज उर्फ अंशु शिवहरे निवासी लाला का बाजार, गैरव जैन के कहने पर दिल्ली और कोलकाता से यहां आए थे और अब इस खुलासे के बाद पुलिस अभी अनुज और गौरव पुलिस के हाथ नहीं आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *