कैट की पहल पर -फर्जी चैक से सौम्या मोटर्स से बुलट खरीदने वाले दिग्गी को राधौगढ़ से उठा लाई ग्वालियर पुलिस

ग्वालियरए 15 अप्रैल। झांसी रोड थाना पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर के चैक देकर एक ऑटोमोबाइल एजेंसी से सवा लाख रुपये की बुलट बाइक ले जाने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिग्गी नाम के इस आरोपी को राधौगढ़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से यह बुलट भी बरामद कर ली है।
दरअसलए सौम्या मोटर्स के प्रबंध निर्देशक मुकेश अग्रवाल के निर्देश पर उनके प्रबंधक द्वारा झांसीरोड थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी कि उनके प्रतिष्ठान से रमेशसिंह निवासी राधौगढ़ के नाम से एक बुलेट क्रय की गई है। जिसके लिए दिए गए 1.50 लाख रुपये के स्टेट बैंकए शाखा राधौगढ़ के चेक जब बैंक में प्रस्तुत किए गए तो पता चला कि हस्ताक्षर फर्जी हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश पर झांसी रोड टीआई मिर्जा बेग ने अपने सब इंस्पेक्टर चेतन यादवए एएसआई विजय राजपूतए आरक्षक जितेंद्र शर्मा एवं देवेंद्र धाकड़ की टीम गठित कर राधौगढ़ के लिए रवाना कीए इस टीम ने अत्यंत जाबांजी एवं बहादुरी के साथ असली अपराधी रमेश सिंह के भतीजे दिग्विजय सिंह को जो कि दिग्गी के नाम से राधौगढ़ में कुख्यात हैए को गिरफ्तार कर लिया। उसे ग्वालियर लाया गया है तथा धोखाधड़ी करके क्रय की गई यह रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *