ग्वालियर में 735 कोरोना संक्रमित, सिंधिया स्कूल में 22 और सिंधिया कन्या विद्यालय में 18 संक्रमित मिले

ग्वालियर. कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार को 2799 लोगों की जांच में 735 लोग संक्रमित पाए गए। 20 बाहरी लोग भी संक्रमित मिले है। इन्हें जोड़कर संक्रमित का आंकड़ा 755 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की दर 26.2 दर्ज की गई है। ग्वालियर दुर्ग स्थित सिंधिया स्कूल में बुधवार को 600 सैंपल लिए गए थे इनमें से गुरूवार को 130 सैंपल की ही रिपोर्ट जारी की गई जिसमें 22 संक्रमित मिले है। सिंधिया कन्या विद्यालय में भी अब 18 संक्रमित पाए गए है। अब तक शहर में 4498 एक्टिव केस है। ग्वालियर में आज चार लोगों की मौत हुई है इनमें दो शहर के रहने वाले है।

ग्वालियर में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पतालों में बेड फुल होने लगे है। जेएएच के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और टीबी वार्ड में बनाए कोविड केयर सेंटर 280 बेड़ों में से 200 बेड फूल हो चुके है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में 78 में 34 पलंगों पर मरीज है। स्वास्थ्य विभाग की विभाग की जानकारी के अनुसार वर्तमान में 785 मरीज अस्पतालों में इलाज ले रहे है जो सक्रिय मरीजों का महज 18 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *