डॉ. नरोत्तम मिश्रा के 62 वें जन्मदिन अभिषक व फल वितरण कर लम्बी उम्र की दुआं मांगी
ग्वालियर. मप्र के गृहमंत्री और पश्चिम बंगाल के सहप्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के 62 वें जन्मदिन के मौके पर सुबह 10 बजे सभी समर्थकों के डॉ. भारत शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और राजू कुकरेजा सहित कार्यकर्त्ताओं ने डीडीनगर स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर पर पहुंचकर उत्तरकाशी से शिक्षाग्रहण कर आये पंडि़त रामनिवास शास्त्री ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के अभिषेक संपन्न कराया। इस मौके पर सभी समर्थकों ने डॉ नरोत्तम मिश्रा दीघार्यु होने होने के साथ लम्बी उम्र की दुआं मांगी।
जिला चिकित्सालय में फल वितरण
शाम भाजपा नेता डॉ. भारत शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और राजू कुकरेजा सहित कार्यकर्त्ताओं के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे गरीब परिजन, मरीजों और उनके परिजनों के बीच कैला, मौसंबी, सेव, संतरा और शहतूत आदि फलों का वितरण किया। मौके पर मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने भी डॉ. मिश्रा के लिये लम्बी उम्र की दुआ की।
