ग्वालियर में फिर कोरोना विस्फोट, 652 नए कोरोना संक्रमित मिले, 5 की हुई मौत

ग्वालियर. ग्वालियर में बुधवार को कोरोना विस्फोट हुआ, 652 नए कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 5 संक्रमित की मौत हुई है। इनमें 57 संक्रमित जिले के बाहर के है। 652 संक्रमित के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 23908 पर पहुंच गया है जबकि कुल मौत भी 354 पर पहुंच गई है। लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले तो 801 संक्रमित मिले थे। बाजारों में सहालग की खरीदारी और कोरोना कर्फ्यू के डर से उमड़ी भीड़ भी कोरोना संक्रमण के बढ़ने का एक बड़ा कारण है।
बुधवार को 2285 लोगों के सौंपल की रिपोर्ट आई है इनमें से 652 नए संक्रमित निकले है। इसके बाद कुल आंकड़ा 23908 हो गया है। गुरूवार के लिए 3104 सैंपल लेकर भेजे गए ह। बुधवार तक कुल एक्टिव केस बढ़कर 3951 हो गए है। बुधवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मुरार और लश्कर एरिया में निकले है जिस कारण आधा सैकड़ा स्थानों पर माइक्रकों कंटेनमेंट जोन बनाए गए है साथ ही बुधवार को 107 संक्रमित ठीक होकर अपने घर भी गए है।
7 शव मुक्टिधाम पहुंचे
जिले के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में 7 शवों का अंतिम संस्कार किया गय है। इनमें से 5 शव कोविड संक्रमित थे और सभी 5 शवों का अंतिम संस्कार पूरी कोविड गाइडलाइन के आधार पर किया गया जबकि मंगलवार को 9 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था उनमें से 7 कोरोना संक्रमित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *