घटना टली- ग्वालियर की ओर से आ रही मालगाड़ी दो डिब्बे पटरी से उतरे
ग्वालियर. मुरैना रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा होते बचा ग्वालियर की ओर से आ रही मालगाड़ी के 2 डिब्बे रेल पटरी से उतर गये। घटना बुधवार की दोपहर 3 बजे की है। जैसे ही डिब्बे उतरने की खबर झांसी मण्डल के अधिकारियों को लगी वह तुरंत मुरैना के लिये रवना हो गये। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मालगाड़ी यार्ड में खड़ी हुई थी।
घटना के पीछे की वजहों का पता अकिधरी अभी नहीं लगा पाये हैं। इस संबंध में जब मुरैना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर एससी वर्मा से बात की तो वह भी कुछ नहीं पता सके। झांसी मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि मालगाड़ी यार्ड में खड़ी थी, लेकिन उसके डिब्बे किस वजह से उतरे है। उसका पता नहीं चल पा रहा है। झांसी से तुरंत इंजीनियर घटनास्थल पर भेजे जा चुके हैं। जो इस घटना के वजहों की जांच करेंगे।
घट सकती थी बड़ी घटना
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यार्ड में मालगाड़ी जरूर खड़ी थीए लेकिन घटना के समय उसके पास कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था। अगर कोई कर्मचारी काम कर रहा होता तो दब सकता था। इसके साथ ही छोटे स्टेशन पर लोग पुल पर चढ़ने के बजाय खड़ी मालगाड़ी के बीच या नीचे से निकलने में डरते नहीं हैं। ऐसे में भी जनहानि हो सकती थी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल जनसम्पर्क अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि मालगाड़ी यार्ड में घड़ी थी जिसकी वजह से यातायात बाधित नहीं हुआ है। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल डिब्बों को चढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
