मप्र में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा टलेंगी, जून में होने की संभावना

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 120ीं की बोर्ड परीक्षा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण अब एक माह देरी से होगी। अब ये परीक्षाएं जून में होने की संभावना है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सोमवार को कहा कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से किसी भी हाल में होना संभाव नहीं है और अब यह परीक्षा जून में होने की संभावना है।
मंत्री इंदर सिंह ने आगे कहा कि विद्यार्थियों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता। बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख को लेकर जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि पहली से 8वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है साथ ही पहली से 8वीं तक के बच्चों का मूल्यांकन प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर होगा। इसके अलावा 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा में समय का बंधन समाप्त किया गया है।
अब विद्याथी 17 अप्रैल से 20 मई तक कभी भी प्रायोगिक परीक्षा दे सकते है। 17 अप्रैल से होने वाली प्रैक्टिकल की परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया है बल्कि समय अवधि को बढ़ा दिया गया है ताकि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगा है वहां के विद्यार्थी भी अपनी सुविधा अनुसार प्रायोगिक परीक्षा दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि नवोदय विद्यालयों को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी छात्रावास बंद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *