भारत के महापुरूषो का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगाः डॉ. सिकरवार
ग्वालियर। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने आज जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि भारत के महापुरूषो का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा।
‘‘महाराणा प्रताप’’ भारत वर्ष के महान महापुरूष है। सभी समुदाय के व्यक्तियों द्वारा इन्हें अपना आदर्श माना जाता है। ऐसे महान महापुरूष की गोले का मन्दिर चौराहे पर स्थित प्रतिमा के सामने टै्फिक सिगनल लगा दिया गया है। जिससे उनकी प्रतिमा पूर्ण रूप से ढक गई है। यह महापुरूष की अपमान की श्रेणी में आता है। इस संबंध में विभिन्न समुदायों के वरिष्ठ एवं युवाजन द्वारा मेरे समक्ष उपस्थित होकर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ प्रतिमा के सामने से टै्फिक सिगनल हटाने की मांग रखी गई। महाराणा प्रताप की मूर्ति के सामने लगे टै्फिक सिगनल को यदि तत्काल नही हटाया गया तो भविष्य में कानून व्यवस्था की विषम स्थिति निर्मित होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा है कि ‘‘महाराणा प्रताप’’ की प्रतिमा के सामने लगाये गये टै्फिक सिगनल को तत्काल हटवाया जाकर इस लापरवाही के लिये दोषी शासकीय सेवक के विरूद्ध कार्यवाही करे।
