छत्तीसगढ़ से एमपी में न तो बसें प्रवेश करेंगी और न ही यहां की बसें छत्तीसगढ़ जा सकेंगी-परिवहन आयुक्त

ग्वालियर अपर परिवहन आयुक्न ने तत्काल प्रभाव से सभी ़क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों, एआरटीओ, चेका पोस्ट प्रभारी, एसपी को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए।
भोपाल. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के बीच संचालित होने वाली बस सेवा पर अगले 8 दिनों के लिए रोक लगा दी है। ग्वालियर अपर परिवहन आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों, एआरटीओ, चेक पोस्ट प्रभारी, एसपी को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए है।


15 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से एमपी में न तो बसें प्रवेश करेंगी और न ही यहां की बसें छत्तीसगढ़ जा सकेंगी। जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, उमरिय, शहडोल, कटनी, रीवा, सतना, आदि जिलों से छत्तीसगढ़ के लिए बसें संचालित होती है। इन जिलों से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, भिलाई के लिए बसों का संचालन होता है। अनुमान के अनुसार दोनों राज्यों के बीच रोजना लगभग 8 से 10000 लोग यात्रा करते है। महाराष्ट्र की बस सेवा पर भी रोक लग चुकी है। जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नैनपुर आदि से महाराष्ट्र के लिए बसों का संचालन एक महीने से बंद है।
देश में महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहे है। 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 9921 केस सामने आए थे। वहां एक्टिव केस की संख्या 52445 पर पहुंच गई है जबकि एमपी में 24 घंटे में कुल 3722 केस सामने आए है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 24155 है। इसी तरह महाराष्ट्र में 6 अप्रैल को 55469 नए केस सामने आए, कुल 472000 एक्टिव केस महाराष्ट्र में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *