आज रात से ग्वालियर में लगेगा लॉकडाउन

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अन्य शहरों की तरह ग्वालियर में भी संदे लॉकडाउन लगाया गया है। आज रात से लॉकडाउन शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा और पिछले रविवार को त्योहार के कारण प्रशासन ने जो छूट दे रखी थी इस संडे को ठीक उसके विपरीत सख्त उठाने के निर्देश गए है। कलैक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने सख्त निर्देश दिए है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों की आबाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी और जो भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया जाए उसके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की जाए।
वाहनों पर रहेगी निगरानी
पिछले संडे को लॉकडाउन के दौरान शहर भर में टेम्पो, ऑटो और ई रिक्सा दौड़ते नजर आए थे लेकिन इस बार इन वाहनों को भी बंद रखने के निर्देश प्रशासन ने दिए है। अगर कोई भी निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।
जनरल स्टोर पर भी रहेगी नजर
लॉकडाउन के दौरान केवल और केवल किराना व्यवसाईयों को छूट दी गई न कि जनरल स्टोर संचालकों को अगर कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान किराना व्यवसाय की आड़ में जनरल स्टोर खोलकर बैठा है तो उसके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *