होली पर महाराष्ट्र से आए लोगों ने कोरोना फैलाया, ग्वालियर में 120 और दतिया में 11 पॉजिटिव मिले

ग्वालियर. ग्वालियर, भिंड और दतिया शहर में इन दिनों कोरोना का कहर शुरू हो गया है। ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या शुक्रवार को 120 रही है वहीं दतिया में यह संख्या 11 है इधर भिंड में कोरोना रिपोर्ट आने से पहले एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को संदिग्ध बताया और कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए अंतिम संस्कार कराया हालांकि तीनों ही जिले का प्रशासन कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है।
बता दें कि होली के पहले और होली के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने के पीछे एक कारण यह है कि महाराष्ट्र प्रांत से इस दौरान ज्यादा संख्या में लोग वापस लौटे। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र प्रांत में कोरोना का कहर बना हुआ है। जब इस प्रांत में रहने वाले लोग होली पर घर आए तो अपने साथ कोरोना वायरस भी लाए ऐसे में कोरोना वायरस ग्वालियर चंबल संभाग में पुनः दस्तस हो चुकी है इसलिए इन दिनों ग्वालियर चंबल संभाग में दिनों दिन मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है।
महाराष्ट्र से 74 आए जिनमें से 7 लोग पॉजिटिव मिले
शुक्रवार को महाराष्ट्र से 74 लोग ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आए। इन लोगों की रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में 5 ग्वालियर के और 2 भिंड के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन 7 मरीजों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *