LatestNewsराष्ट्रीय

गुण्डा दिग्विजय सिंह का जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल के बीच अवैध मकान ध्वस्त

ग्वालियर. गुण्डा विरोधी अभियान के तहत सोमवार की शाम 3 बजे फरार चल रहे बदमाश दिग्विजयसिंह उर्फ दिग्गी जादौन के मकान को भारी पुलिस बल के बीच तोड़ने की कार्यवाही की गयी। आपको बता दें कि बदमाश दिग्विजय सिंह राजस्थान के भरतपुर जिले से फरार चल रहे और भरतपुर की जिला पुलिस इनाम घोषित किया गया है। ग्वालियर के सिरोल थाने में हत्या का एक मामला और मेहरा टोल प्लाजा पर गोली दिग्गी सहित 6 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज है
क्या है पूरा मामला
सोमवार की दोपहर 3 बजे एसडीएम ग्वालियर प्रदीप तोमर अपने आरआई, पटवारी के साथ सीएसपी अखिलेश रेनवाल, टीआई पुरानी छावनी सुधीरसिंह कुशवाह, टीआई हजीरा मनोज शर्मा पुलिस के लगभग 100 जवान के बीच पुरानी छावनी के नजदीक मोतीझील के पहाडियों के बीच अवैध रूप से बदमाश दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी जादौन पर हत्या, अवैध हथियार और टोल प्लाजा पर गोली चलाने का मामला ग्वालियर के सिरोल थाने में दर्ज है। दिग्विजय सिंह समेत मुकेश पुत्र सुल्तानसिंह हुरावली, अरूण यादव पुत्र रणवीर सिंह यादव, वीरेन्द्र पुत्र रणवीर यादव, श्यामवीर पुत्र इंद्रजीत यादव, रामजीत उर्फ कल्ला पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी सोंसा मुरार ग्वालियर आदि पर आईपीसी 308, 304, 147, 148, 149, 160 और 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह मूलतः भरतपुर का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *