मप्र में 31 मार्च तक पलही से 8वीं तक स्कूल बंद, 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के चलते प्रदेश में पहली से 8वीं तक की क्लासेस 31 मार्च तक बंद रहेंगी। इस साल 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा। राज्य सरकार ने पहले 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया था।
सीएम शिवराज ने बताया कि पहली से 8वीं तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी और इनकी क्लासेस जल्द ही शुरू हो जाएंगी। क्लासेस में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। 9वीं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स को सप्ताह में एक या दो दिन स्कूल बुलावाया जाएगा।
सीएम ने कहा कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश में खोले जाने वाले 10 हजार उच्च गुणवत्तायुक्त स्कूलों के लिए वर्षवार विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो अतिथि शिक्षक अच्छा पढ़ाते है उन्हें अगले वर्ष भी उसी विद्यालय में रखा जाए। प्रतिवर्ष मानदेय वृद्धि का भी प्रावधान किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए साथ ही शिक्षकों के स्थानांतरण की एक सुविचारित नीति बनाएं जिसके तहत कोई विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। जो शिक्षक लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में है उन्हें बड़े स्थानों पर और प्रारंभ में सभी की पदस्थापना कुछ वर्षों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *