एंटी माफिया अभियान – अलकापुरी बनी कांग्रेस नेता की मार्केट तुड़ाई शुरू, 12 दुकानों का सामान खाली कराया
ग्वालियर. सिटीसेंटर के नजदीक सर्वे नम्बर 28 अलकापुरी के मुख्य मार्ग पर बनी मार्केट को एसडीएम और अपर आयुक्त की देखरेख में तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है इस मार्केट में 12 दुकानें हैं दुकानदारों को अपना सामान समेटने के लिये 2 घंटे का समय दिया गया था इस बीच दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया है। तहसीलदार ने बताया कि सर्वे नम्बर 28 शासकीय जमीन पर यह मार्केट बनाई गयी है। मार्केट निर्माता कल्याण कंसाना और केदार कंसाना ने मौके पर एसडीएम से अनुरोध किया कि आप हमें समय दे दीजिये हम स्वयं मार्केट को तोड़ लेंगे नही ंतो बाद में आप हमसे तुड़ाई का खर्चा भी मांगेंगे। जिला प्रशासन मदालखत दस्ता दोपहर 12 बजे लेकर पहुंच गया था।
मौके पर केदार केसांना के वकील प्रशांत सिंघल ने भी एसडीएम विनोद भार्गव के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि इस मार्केट की अपील एसडीएम न्यायालय में चल रही है इस बीच आप मार्केट नहीं तोड़ सकते हैं। एसडीएम ने वकील की किसी दलील सुनने से इंकार कर दिया। मौके पर नगरनिगम की ओर से अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव दल बल के साथ थे।
टीआई विश्वविद्यालय रामनरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहें। यह संपत्ति नत्थासिंह, रमेशसिंह, कल्याण कंसाना और केदार कंसाना और मेहताब सिंह आदि लोग मौके पर मौजूद रहें।
