ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर, 6 वाहन क्षतिग्रस्त; कई लोग घायल

ग्वालियर. सिटी सेंटर इलाके में चलती कार में एक बैंककर्मी की अचानक तबीयत बिगड गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहे बैंककर्मी को अटैक आया जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कार ने सडक पर चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान करीब आधा दर्जन गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला समेत कुछ लोग घायल हुए है। घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके की है। कार चला रहे बैंककर्मी की पहचान गिर्राज बघेल के रूप में हुई है। वह सिटी सेंटर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में कार्यरत है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बैंकर्मी को गंभीर हालत में चिरायु अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी गई।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान सडक पर बने ब्रेकर से उछलकर उसने एक वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन चालक सडक पर गिर गया और उसके हाथ में चोट आई, इसके बाद कार चालक ने वाहन मोडा और आगे बढते हुए अन्य गाडियों को भी टक्कर मार दी। देखते ही देखते कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। हादसे में एक महिला को भी चोट आई है। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार उसे अन्य घायलों की तुलना में ज्यादा चोट लगी है। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि घटना के समय कार चालक बेहोशी की हालत में नजर आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगडने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि उसे किस तरह का अटैक आया और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *