आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को छोड़ना होगा देश, सीजेपी के प्रदर्शन में हुए थे शामिल

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। इमरान को यह नोटिस मुंबई पुलिस की तरफ से दिया गया है। इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
मुुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। आपको बता दें कि इमरान खान इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गयी है।
इमरान खान देश छोडेंगे
इमरान खान ने मुंबई पुलिस का नोटिस रिसीव कर लिया है। इमरान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांन्ति मैदान में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जिसमें सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। प्रदर्शन से जुड़े 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस के मुताबिक गैर भारतीय नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर प्रवासन कानून की संबंधित धाराओं में कार्यवाही की गयी और 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *