मालवाहक जहाज होर्मुज में बारूदी टनल से टकराया, 2500 कंटेनर एक साथ समुद्र में डूबे

नई दिल्ली. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बड़ी घटना सामने आयी है। यहां समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद 2500 कंटेनर को लेकर जा रहा था तभी एक मालवाहक जहाज समुद्र में डूब गया। ईरान की रिवोल्यूशनरी गाडर््स कॉर्प्स (आइआरजीसी) की नौसेना ने बुधवार को जहाज के डूबने की जानकारी दी। ईरान के अनुसार जहाज बंुधवार की सुबह एक समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया और उसमें आग लग गयी। इसके बाद जहाज के समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद डूबने की सूचना दी गयी।
इससे जुड़ी तस्वीरें एक्स पर कई लोग पोस्ट कर रहे हैं। इसमें कंटेनर भरे जहाज से धुएं का गुबार निकल रहा है। धीरे-धीरे जहाज डूबता दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर के बाद कई कंटेनर समुद्र में तैरते हुए दिखे। हालांकि इस हादसे को लेकर अभी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। जहां किस देश का था। उसमें कितने लोग सवार थे। चालक दल का क्या हुआ। इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है।
जहाजों की आवाजाही का होर्मुज पर संकट
होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम समुद्री रास्ता है। फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला यह संकल्प मार्ग तेल और गैस की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई के लिये अहम है। यहां सैन्य तनाव बढ़ने से जहाजों की आवाजाही और ग्लोबल सप्लाई श्रृंखला पर असर पड़ सकता है। ईरान लगातार चेतावनी देता रहा है कि उसकी मंजूरी के बिना इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को खतरा हो सकता है। दूसरी और अमेरिकी सेना ओमान की ओर से गुजरने वाले मार्ग पर जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखा रही है। ऐसे में 2500 कंटेनर से लदे जहांज का होर्मुज में डूब जाना बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *