2. त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत, ग्वालियर और झांसी में रुकेगी खजुराहो–रुंधी स्पेशल ट्रेन

ग्वालियर. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो और रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो-रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे लगाएगी। ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक खजुराहो से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।
वहीं रुंधी से 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इसका संचालन होगा। गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से शाम पांच बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह छह बजे रुंधी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव लेगी। ग्वालियर में ट्रेन रात 11:43 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल रुंधी से शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर इसका ठहराव रात 10:50 से 10:52 बजे तक रहेगा। वापसी में भी ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होगी। रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, इनमें पांच शयनयान, 12 सामान्य श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *