नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे मंत्री एंदलसिंह कंसाना, अकेले में हुई बातचीत; भोपाल में बढ़ी सियासी हलचल

भोपाल. मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता, राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दतिया उपचुनाव में टिकट कटने से लेकर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार तक खूब तूफान उठा। हाल ही में अपनी पूर्व विधानसभा में नरोत्तम मिश्रा के जबर्दस्त स्वागत की भी खूब चर्चा हुई। वे अपने परिचितों, पार्टी नेताओं और आम लोगों से लगातार मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। इस बीच प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री एंदलसिंह कंसाना अचानक नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके आवास पहुंच गए। उनसे अकेले में बातचीत की। नरोत्तम मिश्रा और एंदलसिंह कंसाना की इस मुलाकात से भोपाल में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंच गए
इस बीच राजनीतिक गलियारों में उस वक्त एक बार फिर अटकलें तेज हो गईं जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंच गए। दतिया उपचुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनैतिक नजरिए से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है। उन्होंने कहा है कि कंसाना, मेरे मित्र हैं और उनसे सामान्य विषयों पर बातचीत हुई।
मिश्रा के भोपाल स्थित आवास पर मुलाकात हुई
कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। मिश्रा के भोपाल स्थित आवास पर ये मुलाकात हुई। मंत्री एंदलसिंह कंसाना और नरोत्तम मिश्रा ने अकेले में बातचीत की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *