नेपाल में आई बाढ़ बाढ़ में 95 भारतीयों की मौत, कई मलबे में दबे
नई दिल्ली. नेपाल के रसुवा इलाके भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही मची है। हादसे में अभी तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता है। बाढ़ से 13 जलविद्युत परियोजनाओं को क्षति पहुंची है। कई वाहन तेज बहाव में बह गये। नेपाल सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। बचाव अभियान में 15 हैलीकॉप्टर लगाये गये है। नेपाल में गायब लोगों की संख्या 463 तक पहुंच गयी है। इसमें 133 भारतीय, 52 विदेशी और 13 नेपाली नागरिक शामिल है। कैलाशजर्नी के कुल 31 यात्री भी लापता बताये गये। जिसमें 26 विदेशी नागरिक है। लेकिन उनकी राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 11 रेस्क्यू एंड रिलीफ टीमों को तैयार रखा है। जबकि 7 टीम स्टैंडबाय पर है।
नेपाल में बाढ़ के बाद यूपी और बिहार मे भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है। गंडक, नारायणी और कोसी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर सहित बिहार के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन का अलर्ट किया गया है। वहीं, पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात कर हर संभव राहत मदद का भरोसा दिया है।
