एक बिस्तर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने गार्ड से की मारपीट, कार हटाने के लिये बोला मुझे व भाई, भतीजे को सरिया और डंडों से पीटा

ग्वालियर. मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक बिस्तर अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार से मारपीट के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। उन्होंने बताया है कि 30 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के चलते सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी वीआईपी पोर्च में लगाई गयी थी, यहां खड़ी डॉक्टर की गाड़ी को हटाने के लिये कहा था, इससे गुस्साये एप्रिन पहने जूनियर डॉक्टरों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। 6 ज्यादा आरोपियों ने गार्ड, उसके भाई और भतीजे को लोहे के सरियों और डंडों से पीटा था। यहीं नहीं, सहायता के लिये पुलिस बुलाने भागे 16 साल के मासूम बेटे को भी अपहरण कर पीटा गया और उसकी सोने की बाली लूट ली गयी।

क्या है मामला
आमखो निवासी योगेंद्र सिंह भदौरिया पिछले 5-7 वर्षों से जेएएच (J.A.H.) अस्पताल में बतौर सुरक्षाकर्मी काम कर रहे हैं। 30 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे के चलते उनकी ड्यूटी 1000 बिस्तर अस्पताल के स्टाफ गेट (VIP पोर्च) पर लगाई गई थी।
अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि अधिकारियों के कड़े निर्देश थे कि डीन, अधीक्षक और मंत्री की गाड़ियों की जगह पर कोई अन्य वाहन पार्क न हो।इसी दौरान एक बिना डॉक्टर सिंबल वाली सफेद रंग की कार (MP07-CH2513) पोर्च में आकर खड़ी हो गई। गार्ड योगेंद्र ने जब कार चालक को गाड़ी हटाने को कहा तो चालक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।योगेंद्र के विरोध करने पर आरोपी जूनियर डॉक्टर आर्यन धनोलिया ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
डॉक्टर चिल्ला रहे थे जिंदा मत छोड़ो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरिये और डंडे लेकर पहुंचे जूनियर डॉक्टर चिल्ला रहे थे इसे ‘‘यह जीवित नहीं बचे’’ योगेन्द्र के सिर पर जानलेवा हमले शुरू कर दिये। योगेन्द्र को बचाने जब उनके भाई और भतीजे भोलू भदौरिया बीच-बचाव करने आये तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। भतीजे भोलूके सिर में गहरी चोट आयी और उसके गले से सोने की चेन झपट ली गयी। जब योगेन्द्र का 16 वर्षीय नाबालिग बेटा पुलिस को खबर देने के लिये भागा तो आरोपियों ने उसे जबरन मोटरसाईकिल पर बैठा लिया और रास्ते भर मारते हुए ले गये। दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने मासूम के कान की सोने की बाली तक निकाल कर गाड़ी की टॉमी में डाल ली। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया जा रहा है।

