गोलपहाडिया इलाके की 3 कार आग के हवाले

ग्वालियर. गोल पहाडि़या इलाके में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में नकाबपोश बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी 3 कारों को कांच तोड़ते हुए कारों को आग के हवाले कर दिया है। आग में 2 कार जलकर पूरी तरह से राख हो गयी। जबकि पास में खड़ी तीसरी कार भी लपटों की चपेट में आकर झुलसकर क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना में लगभग 10-12 लाख रूपये का नुकसान होना बताया गया है। कार मालिक की एक दिन पूर्व एक पड़ोसी से कहासुनी हो गयी थी। ऐसी आशंका है कि उस नही यह सब करवाया है। पूरी घटना लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है। रविवार की सुबह एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।
क्या है मामला
गणेश मंदिर के पास (गोलपहाड़िया) निवासी पीड़ित राजू कुशवाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 2 -3 बजे के बीच उसकी बलेनो कार नंबर MP07 CF-3833 जो दुकान के सामने पत्थर के फड़ के पास पार्क थी। वहीं पास में मेहंदी वाले सैयद के पास बजरंगी उर्फ हनीफ खान की स्विफ्ट डिजायर कार नंबर MP33 C-7258 खड़ी हुई थी।
इसी दौरान अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने दोनों गाड़ियों में पहले पत्थर मारकर कांच तोड़ा फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पास में खड़ी वसीम खान की हुंडई आई-10 कार नंबर MP07 CF-8191 भी इसकी चपेट में आ गई। इनमें राजू कुशवाह व बजरंगी उर्फ हनीफ खान की कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं, जबकि वसीम की कार भी जलकर क्षतिग्रस्त हुई है।

