मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल की अनियमितताओं एवं नर्सिंग छात्रों की 8 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण

मध्यप्रदेश के समस्त नर्सिंग संस्थानों में व्याप्त छात्र-छात्राओं एवं लंबे समय से नर्सिंग काउंसिल की अनियमितताओं एवं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण गंभीर मानसिक एवं शैक्षणिक संकट का सामना कर रहे हैं। छात्रों का भविष्य का प्रश्न बन रहा है। छात्र-छात्राओं हित में तथा चिकित्सा शिक्षा की व्यवस्था में सुधार हेतु निम्नलिखित 8 सूत्रीय मांगें आपके समक्ष प्रस्तुत की जा रही है।
हमारी मुख्य 8 सूत्रीय मांगें
1. नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार पद को तुरंत पदमुक्त करना
रजिस्ट्रार पद पर लंबे समय से डटे एवं प्रभावशाली व्यक्ति को रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किया जाए,
• विगत 16 महीनों से नर्सिंग की एक भी मुख्य परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई है।
• 8 महीने से अधिक का समय बीत जाने पर भी छात्रों को कोई मूल रजिस्ट्रेशन  प्रदान नहीं किए गए हैं।
• शासन और नर्सिंग काउंसिल की तरफ से उच्चन्यायालय में छात्रों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा जा रहा है।
• रजिस्ट्रार पद पर रहते हुए किसी प्रकार की जवाबदेही नहीं हो रही है।
• अपने कार्यकाल की साल भर की निर्धारित नियमानुसार वैकल्पिक से सुधार करने का कार्य किया जा रहा है।
2. सत्र 2021-22 के छात्रों को परीक्षा में शामिल करना:
सत्र 2021-22 के जिन सभी छात्रों ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थाओं में प्रवेश लिया है और जिनका GNM अंतिम वर्ष (3rd Year) की परीक्षा अभी तक नहीं हुई है, उन सभी को परीक्षा में शामिल कराया जाए।
3. सत्र 2022-23 का परीक्षा द्वितीय वर्ष में:
सत्र 2022-23 में मान्यता प्राप्त संस्थाओं में प्रवेशित छात्रों का प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें द्वितीय वर्ष (2nd Year) की परीक्षा में शामिल कराया जाए।
4. लंबित परीक्षाओं का शीघ्र आयोजन
सत्र 2022-23 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 1 वर्ष से अधिक समय पूर्व आदेश होने एवं कई अवमानना याचिकाएं दर्ज होने के बावजूद भी परीक्षा नहीं कराई गई है, जिसकी शीघ्र अति शीघ्र आयोजित किया जाए।
5. दोषी अधिकारियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई
सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में जिन अधिकारियों ने नर्सिंग संस्थाओं का निरीक्षण किया एवं मान्यता जारी की, उन सभी की जवाबदेही तय करके विधि-सम्मत कार्यवाही की जाए तथा इस कार्रवाई को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *