8 अगस्त को  स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक

ग्वालियर – स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक शनिवार 8 अगस्त को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह की मौजूदगी में दोपहर 12.30 बजे बाल भवन के सभागार में आयोजित होगी।
स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण, मल्टीलेवल पार्किंग एवं कन्वेंशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। साथ ही अन्य प्रगतिरत व अपूर्ण कार्यों की समीक्षा भी की जायेगी। बैठक में स्मार्ट सिटी के नियमित संचालन व स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर की समीक्षा भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *