LPG के गैस सिलेंडर की क्विक डिलेवेरी तत्काल होगी, ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुचेगा घर

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान जंग से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इसके साथ ही दुनिया की 20% तेल गैस जरूरत की आपूर्ति के लिये अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट भी क्लोज है। इसका असर पहले भी दुनिया में ऑइल -गैस क्राइसिस के रूप में देखने को मिल चुका है। भारत में भी एलपीजी की भारी किल्लत आई थी। लेकिन सरकार के उठाये गये कदमों ने जनता को राहत दी है। दुनिया में फिर से वहीं हालात बनते दिखाई दे रहे है। लेकिन भारत में एलपीजी के लिये अब घंटों लाइन में लगने जरूरत समाप्त हो गय है। क्योंकि घरबैठे एक क्लिक के साथ आप महज आधे घंटे में ही एलपीजी सिलेंडर पा सकेंगे।
स्विगी इंस्टामार्ट और एचपीसीएल के बीच एलपीजी के लिये डील
क्विक डिलेवरी प्लेटफार्मम स्विगी इंस्टामर्ट हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटैड के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू कर रही है। यह समझते हैं कि कैसे काम करेगी। सबसे अहम बात यह हैकि इसके लिये कोई गैस कनेक्शन की भी आवश्यकता नहीं होगी। इंस्टामार्ट ने मंगलवार को एचपीसीएल के साथ मिलकर इस सर्विस का शुरू करने का ऐलान किया है। क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म पर भारत की पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर सर्विस होगी।
एलपीजी सिलेंडर भी आधे घंटे
इंस्टामार्ट एलपीजी क्विक डिलेवरी की इस सर्विस की सबसे पहले शुरूआत के लिये बेंगलुरू को चुना गया है। जहां पर उपभोक्ता ऐप के माध्यम एलपीसीएलके हाल ही में लांच किये गयेग। एचपी नव्या 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंटर का ऑर्डर कर सकेंगे। एचपी नव्या सिलेंडर एक हल्का, जंग रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह सिलेंडर ट्रांसपैरेंट है। जो ग्राहकों को गैसे के लेवल की मॉनीटरिंग की सुविधा देता है। इसका कॉम्पेक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी पेशेवरेों, छात्रों और अन्य सभी के लिये उपयुक्त है। जो एक अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की तलाश में है।

