मंत्री लखन पटेल से छीना पशुपालन विभाग , सीएम के पास11 विभाग

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापिस ले लिया गया है। यह विभाग अब सीएम अपने पास रखेंगे। इसके बाद लखन पटेल सिर्फ आनंद विभाग के मंत्री रह गये है। सीएम के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंत्री लखन पटेल को आज सुबह सीएम हाउस बुलाया गया और वह लगभग 10 बजे सीएम हाउस पहुंचे। सीएम के साथ बैठक के दौरान उनसे पशुपालन विभाग का प्रभार वापि लेने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि गजट नोटिफिकेशन कल ही जारी हा गया था।


सीएम के पास पशुपालन सहित अब 11 विभाग
सीएम मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन विभाग, गृह, जेल , औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित वह सभी विभाग रहेंगे, जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गये है। इस तरह सीएम के पास अब 11 विभाग हो तय है। हालांकि नोटिफिकेशन में वन विभाग का जिक्र नहीं है।
गोशालाओं के लिए जमीन आवंटन मुसीबत बना
मध्य प्रदेश में स्वावलंबी गोशालाएं शुरू होनी थीं। इनके लिए चुनी गई कई संस्थाओं की स्थिति से सरकार संतुष्ट नहीं थी। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों और मंत्री की सहमति से उन्हें काम देने की तैयारी की जा रही थी। पिछले तीन-चार महीने से सीएम इस मुद्दे पर मंत्री को कई बार समझा चुके थे। स्वावलंबी गोशालाओं के लिए संस्थाओं को जमीन आवंटन के मामले की शिकायत संघ और बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *