ट्रेक्टर औ ऑटो के बीच हुई टक्कर में 3 की मोत, 5 घायल और 3 की हालत नाजुक

मुरैना. माता बसैया थाना इलाकेग में पत्थर लोड ट्रैक्टर -ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने से घटना में महिला और 2 पुरूषों सहित 3 की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों में ऑटो ड्रायवर भी शामिल है। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। 5 लोग जख्मी तो 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह लोग बानमोर विजय पुरा से माता बसैया के पास स्थित भूमिया बारा मंदिर के दर्शन के लिये गये थे। वापिस लौटते वक्त पाराशर की तेवरिया के पास घटना घटित हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो केक परखच्चे उड़ गये। घटना की खबर मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों केक सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। माता बसैया थाना टीआई विवेक तोमर के मुताबिक घटना सुबह 10.30 बजे की है। चालक को छोड़ ऑटो सवार सभी लोग आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार है।

देखिए 4 तस्वीरें…

हादसे में महिला और पुरुष समेत तीन की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में महिला और पुरुष समेत तीन की मौके पर मौत हो गई।
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल हालत में पड़ी दो साल की बच्ची वंशिका।
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल हालत में पड़ी दो साल की बच्ची वंशिका।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
ड्राइवर को छोड़ ऑटो सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
ड्राइवर को छोड़ ऑटो सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।

हादसे में इनकी मौत हुई
महेंद्र पुत्र बाबू लाल राठौर (50), मनोरमा पत्नी राजेंद्र राठौर (45), रामकेश पिता देवीराम कुशवाह
हादसे में 5 घायल, 3 गंभीर
हादसे में 5 घायल, 3 गंभीर- सूरज पुत्र महेंद्र राठौर (24), वंशिका पुत्री राहुल (2), गुंजन पुत्री भूरा राठौर (11), अंजलि पत्नी सूरज राठौर (21) मीना पत्नी रामकरण राठौर (45)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *