नई ड्रेस अनिवार्य करने के विरोध में छात्राओं ने किया चक्काजाम, छात्रायें बोली नहीं मानेंगे आदेश

जबलपुर. नयी यूनिफॉर्म अनिवार्य किये जाने के विरोध में सोमवार को जबलपुर के होम साइंस कॉलेज की सैकड़ों छात्रायें सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। छात्राओं ने कॉलेज से निकलकर शहर के व्यस्त शास़्ी ब्रिज चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया है। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन की वजहों से चारों तरफ का यातायात प्रभावित रहा। चक्काजाम की खतर मिलते ही पुलिस, कॉलेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी चक्काजाम स्थल पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।

शास्त्री ब्रिज चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
शास्त्री ब्रिज चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
जबलपुर के होम साइंस कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं सड़क पर उतर आईं।
जबलपुर के होम साइंस कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं सड़क पर उतर आईं।
पुलिस, कॉलेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस, कॉलेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।

आर्थिकरूप से कमजोर परिवारों पर बड़ा अतिरिक्त बोझ
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि उनकी वर्तमान यूनिफॉर्म पूरी तरह से ठीक है। उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने नये शैक्षणिक सत्र से नयी ड्रेस खरीदना अनिवार्य कर दिया है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दुर्गा मेहरा ने कहा है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति हर साल नई यूनिफार्म खरीदने की अनुमति नहीं देती है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज में बड़ी संख्या में ऐसे परिवारों की छात्राये पढ़ती है। जिनके अभिभावक मजदूरी या निजी नौकरी करते है। ऐसे में फीस के साथ हर साल नयी यूनिफार्म खरीदना उनके लिये मुश्किल है।
चौराहे पर लग गया जाम
छात्रा सपना कुर्मी ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के समय कॉलेज प्रबंधन के निर्देश पर उन्होंने दो जोड़ी यूनिफॉर्म खरीदी थी। अब दूसरे वर्ष में प्रवेश के साथ फिर नई यूनिफॉर्म खरीदने का निर्देश दिया गया है। उनका कहना था कि जब पुरानी यूनिफॉर्म उपयोग योग्य है, तो उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉलेज प्रबंधन अपना निर्णय वापस नहीं लेता, वे नई यूनिफॉर्म नहीं खरीदेंगी। चक्काजाम के चलते शास्त्री ब्रिज चौराहे पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
घटना की जानकारी मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक अल्केश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्राओं की मुख्य आपत्ति नई लाइट येलो रंग की यूनिफॉर्म को लेकर है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्राचार्य से चर्चा की जा रही है और प्रयास है कि ऐसा समाधान निकले, जिससे छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन दोनों की सहमति बन सके। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि यूनिफॉर्म को वैकल्पिक (ऐच्छिक) बनाए जाने जैसे विकल्प पर विचार किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मदनमहल, गढ़ा और ओमती थाना पुलिस का बल भी मौके पर तैनात रहा। सीएसपी एम.डी. नगोतिया ने बताया कि छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सार्वजनिक चौराहे पर प्रदर्शन किए जाने के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *