ISBT के सुचारु संचालन को लेकर बस ऑपरेटरों के साथ हुई बैठक

ग्वालियर,  इंटर स्टेट बस टर्मिनल   (आईएसबीटी) के सुचारु संचालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा बस संचालन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बस ऑपरेटरों की बैठक ली।बस ऑपरेटरों को बताया कि शीघ्र ही शहर में ई-बस सेवा प्रारंभ होने जा रही है, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम होगी तथा आईएसबीटी तक यात्रियों की पहुँच भी बेहतर हो सकेगी। इससे बस ऑपरेटर्स को पर्याप्त सवारियां मिलेंगीं।  आईएसबीटी के वेंडर प्रतिनिधि मनेन्द्र ने बस ऑपरेटरों को जानकारी दी कि यदि कोई वाहन स्वामी टिकट काउंटर का संचालन करना चाहता है, तो नियमानुसार उसे टिकट काउंटर उपलब्ध कराया जा सकता है।
बैठक में बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी पदम गुप्ता, बलवीर सिंह तोमर, हरीशंकर पटेल, देवेन्द्र सिंह जादौन (बबलू), मुरैना से हरि सिंह सिकरवार, मुकेश सिंह एवं रणवीर सिंह सहित स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि सिद्धार्थ पाठक तथा परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *