Newsमप्र छत्तीसगढ़

लड्डू गोपाल की तलाश के लिये आईजी ने किया SIT का गठन

ग्वालियर. आमतोर पर पुलिस द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन हत्या, लूट, चोरी और संगठित अपराधों की जांच के लिये किया जाता है। लेकिन इस बार पुलिस की जिम्मेदारी एक अनोखे मामले को लेकर तय हुई है। शहर में पहली बार 3 थानों की संयुक्त एसआईटी किसी अपराधी की तलाशी नहीं, बल्कि 5 माह पहले गायब हुए लड्डू गोपाल की तलाश में जुटी है।
क्या है मामला
यह पूरा मामला सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी निवासी विजया शर्मा से जुड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त विजया अपने लड्डू गोपाल को हमेशा अपने साथ रखती थीं। 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं।
इसी दौरान उनके लड्डू गोपाल कहीं गुम हो गए। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। बीते पांच महीनों में विजया शर्मा ने थाना, सीएसपी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय और अंत में ग्वालियर रेंज के आईजी तक कई बार शिकायत पहुंचाई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि लड्डू गोपाल उनके लिए केवल एक धार्मिक प्रतिमा नहीं, बल्कि परिवार के सबसे प्रिय सदस्य हैं।उनकी भावनाओं को देखते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए।
आईजी के निर्देश पर सीएसपी किरण अहिरवार ने कोतवाली, जनकगंज और माधोगंज थानों के पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया है। टीम को पूरे घटनाक्रम की जांच करने, संभावित सुराग जुटाने और लड्डू गोपाल की तलाश तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विजया शर्मा ने बताया है कि उन्हें लड्डू गोपाल उनकी नानी ने दिये थे। बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। उनका कहना है कि उनके लिये यह केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
महिला का शक सब्जी वाले पर
महिला ने उस सब्जी विक्रेता पर शक जताया है कि जिससे उन्होंने खरीदारी की थी। उनका दावा है कि उन्हें इस संबंध में एक स्वप्न भी आया था। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि संबंधित व्यक्ति ने एक समारोह में लड्डू गोपाल को लेकर कुछ बातें कहीं थी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एसआईटी सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में उपलब्ध हर सूचना का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों का विश्वास है कि जांच के माध्यम से जल्द ही कोई अहम सुराग सामने आयेगा।
इस मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि शिकायत मिलने केबाद विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। उनका कहना है कि एसआईटी का प्रयास है कि श्रद्धालु महिला की आस्था से जुडे मामले का जल्द समाधान निकाली जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş pashagaming betcio betcio holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet matbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay perabet bets10 casinoroyal galabet lunabet restbet matbet madridbet virüsbet vaycasino vaycasino giriş matbet matbet giriş marsbahis marsbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş avrupabet betzula perabet pashagaming superbetin süperbetin