कॉम्बिंग गश्त -192 फरार स्थाई एवं वारंटियों को गिरफ्तार, 265 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 24/25 जून की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान ASP सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, डॉ. शिवेश सिंह बघेल, जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
कुल 70 स्थाई वारंट, 112 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 123 गुण्डा एवं 141 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध हथियार का थाना हस्तिनापुर में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा इस दौरान धारा 151 जाफौ के तहत 03 एवं धारा 107/116 जाफौ में 09 कार्यवाहियां की गई और 01 अन्य कार्यवाही भी की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *