MP में कैबिनेट विस्तार में 5 नए विधायक बन सकते हैं मंत्री

भोपाल. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पहले बडे मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की तैयारी में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बातचीत में संकेत दिए कि विधानसभा के मानसून सत्र के बाद बदलाव संभव है। नए मंत्रिमंडल में युवाओं को प्राथमिकता मिल सकती है जबकि अनुभवी नेताओं को भी महत्व दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 5 से 6 मंत्रियों को हटाकर 7 से 8 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
बीजेपी के सामने प्रमुख राजनीतिक समीकरण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल का मुख्य आधार मंत्रियों का कामकाज रहेगा। अंतिम निर्णय पार्टी संगठन और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मंत्रियों व विधायकों के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा होती है जिसमें शीर्ष नेतृत्व के सुझाव भी शामिल रहते है। जानकारों के अनुसार इस फेरबदल के जरिए बीजेपी कई राजनीतिक और संगठनात्मक समीकरण साधना चाहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *