ग्वालियर में एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण बदले गए रूट में पहले ही दिन लगा भीषण जाम

ग्वालियर. एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते फूलबाग चौराहे से गुरूद्वारा तक के मार्ग पर ट्रैफिक अगले दो महीने के लिए बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला जा रहा है। शुक्रवार को इस व्यवस्था का पहला दिन था इसलिए कइ लोगों को पता ही नहीं था। यही कारण था पहले ही दिन लोग सीधे गुरूद्वारा मार्ग तक पहुंचे फिर यहां से वाहनों को वापस मोडना पडा। इसके चलते इस पूरे रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था मार्ग तक पहुंचे फिर यहां से वाहनों को वापस मोडना पडा। इसके चलते इस पूरे रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और वाहन रेंग-रेंगकर चले। ट्रैफिक पुलिस भी सिर्फ एडवाइजरी जारी करने तक ही सीमित रही और चौराहों से नदारद रही। जब जाम लगने लगा तब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
लक्ष्मीबाई समाधि से वाहनों की आवाजाही रोकी गइ
गुरूद्वारा से रास्ता बंद कर दिया गया है, वहीं रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए लक्ष्मीबाई समाधि से वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। नदीगेट से मोती तबेला तिराहे से वाहन सीधे जा रहे थे। यहां से वापस लौट रहे थे। यहां कई वाहन जब आगे नहीं जा सके तो शिंदे की छावनी की तरफ घुस गए इससे जाम लगने लगा। सुबह यहां न तो ट्रैफिक पुलिस थी और न ही इंदरगंज थाने का फोर्स लगा था।
जब जाम लगने लगा तो दारोगा और आरक्षक पहुंचे फिर पुलिस द्वारा मोती तबेला तिराहे पर स्टॉपर लगा दिया गया जिससे वाहन गुरूद्वारा की ओर न जा सकें। इसके बाद वाहन चालक सडक के दूसरी तरफ से गुरूद्वारे की तरफ जाने लगे। यहां कुछ कार व लोडिंग वाहन गलत दिशा में प्रवेश कर गए।
यहां से वापस आना संभव नहीं था इसलिए शिंदे की छावनी वाले रास्ते पर फिर गलत दिश में घुसे। यहां से नौगजा रोड होते हुए पडाव की तरफ जाने के लिए वाहन चालक गलत दिशा में प्रवेश कर गए और आमने-सामने फंस गए। अर्जी वाले गणेश मंदिर के सामने से लेकर शिंदे की छावनी तिराहे तक जाम लगा। गलत दिशा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को पुलिसकर्मियों ने समझाइश देकर लौटाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *