दो पक्षों के बीच झगडे में युवक के पैर लगी गोली, ग्वालियर के लिये रेफर, फोरेंसिक जांच से होगा खुलासा

डबरा. पिछोर थाना इलाके में गुरूवार की रात एक युवक को गोली मार दी है। गोली युवक के पैर में लगी है। जिसके बाद उसे डबरा सिविल अस्पताल आया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ग्वालियर के लिये रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना सिख समाज के 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई है। चक भटियारा निवासी रणजीतसिंह पिता बलकार सिंह को उनके रिश्तेदार रंजीत पुत्र बंतासिंह ने गोली मार दी है। गोली रणजीत के पैर में लगी है। घायल रणजीत को डबरा सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा को रात को लगभग 1 बजे घटना की सूचना मिली है। वह तत्काल अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की है।
फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया
मामला पिछोर थाना क्षेत्र का होने के कारण पिछोर पुलिस को सूचित किया गया, जो बाद में मौके पर पहुंची। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कुछ समय पहले हुई शराब की कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर शक है। पीड़ित रणजीत सिंह का कहना है कि उसे दूर से गोली मारी गई, जबकि घटनाक्रम देखकर अधिकारियों को गोली करीब से लगने का अंदेशा है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामला जांच में है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *