Newsमप्र छत्तीसगढ़

संविदा कर्मियों को नियमित, संविलयन करें, आउट सोर्स कार्मिकों को 50% आरक्षण दे- राकेश डी पी पाठक

ग्वालियर -मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक के मध्य क्षेत्र प्रभारी एवं जोनल सचिव आरके कौशिक ने बताया कि बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी बिजली कंपनियों में 50 हजार से ज्यादा पदो पर नई भर्ती की स्वीकृति प्रदान करने हेतु फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से बिजली कंपनियों के लिए नये जीवन दान जैसा है। ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि लम्बे समय से ये परिवार और कर्मचारी अपनी नियमित नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे है।
2000 से 2012 के बीच मध्यप्रदेश राज्य विधुत मंडल में, बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की असामयिक निधन के बाबजूद अभी तक उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है। ऐसे सभी मृतक कर्मचारी आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान बिना शर्त नियमित पद पर दी जाएं। सभी संविदा कर्मियों को नियमित, संविलयन किया जाएं। आउट सोर्स कर्मचारियों को नई भर्ती में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएं। बैठक में नियमित कर्मचारियों की, कंपनी कैडर कार्मिकों और पेंशनर्स की समस्यायों के समाधान हेतु सभी की सहमति से मांगें निर्धारित की गई।
विद्युत कंपनीयों में वर्ष 2009 से वर्ष 2018 के पूर्व तक नियुक्त कर्मचारियों परीक्षण सहायक , संयन्त्र सहायक व कार्यालय सहायक श्रेणी -03 की वेतन विसंगती दूर की जावे, जिसमें सातवें वेतन आयोग के ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2500 ग्रेड पे अथवा मूल वेतन 20200 की जगह 25300 करते हुऐ वर्तमान में 03 वेतन
वृद्धि प्रदान कर, उक्त वेतन विसंगति दूर की जायें।
उत्तरवर्ती कंपनियों में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी, संविदा कर्मचारियों को वन टाईम गृह जिला स्थानांतरण हेतु नीति लागू करते हुऐ उनके गृह जिला में स्थानांतरण किया जावें।
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में 1991 वर्ष के कर्मचारियों द्वारा उच्चतम न्यायालय में वेतन विसंगती से संबद्ध याचिका लगाई गई थी ।
तकनीकी, कुशल काम के लिए पूर्ण शिक्षित और प्रशिक्षित व्यक्ति को ही आउट सोर्स के माध्यम से नौकरी में रखा जाएं। इससे दुघर्टना कम होगी व इन कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा। कंपनी में कार्यरत संविदा/नियमित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट पूर्व की भांति देने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service