अवैध रेत परिवहन में लगे 13 वाहन जब्त, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 डम्पर

ग्वालियर. डबरा और भितरवार अनुविभाग में पुलिस और प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। इस अभियान के दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 डम्पर समेत कुल 13 वाहानों को मायनिंग एक्ट के तहत जब्त किया है। इसके अलावा नियमों का उल्लघंन करने वाले 17 अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।
अवैध खनन के अलावा यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ने वाले वाहनों पर भी पुलिस का चाबुक चला है। डबरा अनुविभाग में कुल 17 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इनमें से कई वाहन क्षमता से ज्यादा रेत भकर (ओवरलोड) चल रहे थे। तो कुछ वाहनों पर नम्बर प्लेट ही नहीं लगी थी।
पुलिस और तहसीलदार की दोहरी कार्रवाई-भितरवार अनुविभाग
भितरवार अनुविभाग में भी रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कदम उठाए गए। यहां पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर माइनिंग एक्ट की कार्रवाई की। इसके बाद तहसीलदार ने भी मैदान में उतरकर रेत से भरे 3 डंपरों को रंगे हाथों पकड़ा, जिन पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

