Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

लखनऊ. गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कर दी गयी थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी असद को पकड़ लिया था।हालांकि, एनकाउंटर के दौरान लगी गोली की वजह अस्पताल में उपचार के दौरान असद की मौत हो गयी।
पुलिस को बीती देर रात एक पुख्ता खबर मिली थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने किसी दोस्त से पैसे लेने के लिये खोड़ा इलाके में आने वाला था। पैसे लेने के बाद उसका शहर छोड़कर भागने का था। खबर मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने असद को दबोचने के लिये इलाके में एक जाल बिछाया और घेराबंदी की तो कुछ समय बाद असद एक दूसरे व्यक्ति के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *