भाजपा नेत्री का हनीट्रैप, फर्नीचर व्यापारी को ब्लैकेमेल कर मांगे 10 लाख रूपये, पुलिस ने दर्ज की FIR
मुरैना. जौरा कस्बे की एक फर्नीचर व्यापारी को हनीट्रैप कर फंसाया गया है। फिर उससे 10 लाख रूपये की रकम ब्लैकमेलिंग कर मांगी गयी है। व्यापारी ने जौरा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इसमें 2 पुरूष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 महिला आरोपी अभी भी फरार है। खास बात यह है कि पूरे मामले की मास्टरमाइंड स्वयं समाज सेविका और भाजपा नेत्री बताने वाली महिला है। इस महिला के भाजपा नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर देखे गये है।
यह था मामला
जौरा फर्नीचर व्यापारी रमेश शिवहरे की तीन माह पहले शिवहरे धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज सेविका और भाजपा नेत्री कहने वाली सोनम कुशवाह से हुई और उसने मुझसे मेरा मोबाइल नंबर मांगा और अपना मोबाइल नंबर 9691644881 दिया और कहा जब में फोन लगाऊं तो आप उठा लेना।
10 मई को सोनम कुशवाह का फोन आया और उसने मुझे मनीष पेट्रोल पंप के पास स्कूल वाली गली में बुलाया और कहा कि फर्नीचर और एसी लगना है, आप साइड विजिट कर लो। व्यापारी शाम 7:30 पर वहां बताए गए स्थान पर पहुंचा तो सोनम कुशवाह, मीरा नामक महिला पहले से वाहन में मेरा इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मुझे जैसे ही मकान में अंदर लिया तो दोनों मुझ पर हावी हुई और एक ऑटो से वहां सचिन, गजेंद्र भी पहुंच गए। चारों ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर वीडियो बयाना और कहा कि दस लाख रुपए दे देना नहीं तो यह वीडियो वायरल कर दूंगा। मेरे हाथ में सोने की अंगूठी और कुछ रुपए उन्होंने ले लिए।

