Newsमप्र छत्तीसगढ़

नीट -2026 की परीक्षा 21 जून को होगी, 14 जून तक एडमिट कार्ड मिलेंगे-केन्द्रीय शिक्षामंत्री

नई दिल्ली. नीट के पेपर लीककांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच शुक्रवार को पहली बार केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पत्रकारों के सामने आये । पत्रकारवार्ता में उन्होंने दो टूक कहा है कि दोषियों का पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे। हालांकि पत्रकारवार्ता से पहले NTA  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नयी तारीखों की जानकारी पहले ही दे दी गयी थी। 21 जून को छात्र दोबारा अपनी किस्मत आजमायेंगे। एडमिट कार्ड से लेकर परीक्षा केन्द्रों तक की जानकारी एनटीए की तरफ से दी जायेगी।
छात्र अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकेंगे
धमेन्द्र प्रधान ने कहा हैकि नीट-यूपी की परीक्षा दोबारा से शामिल होने वाले छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की अनुमति दी जायेगी। इस कदम का उद्देश्य यात्रा के बोझ को कम करना और परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिये प्रक्रिया को सुगम बनाना है। इस बात भी ऐलान किया है कि अगले साल छात्रों की नीट की परीक्षा का कम्प्यूटर बेस्ट कर दिया जायेगा। अभी तक OMR  शीट पर पेपर होता था। जिससे पेपर लीक होने की संभावना ज्यादा थी। इसके अलावा परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ेगा। यानी छात्रों को  अब पेपर लिखने के लिये और 15 मिनट अधिक मिलेंगे।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया है कि इस बीच नीट यूजी-2026 के री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिये जायेंगे। इसके अलावा छात्रों को 15 मिनट का एकस्ट्रा समय दिया जायेगा।
छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा के दौरान छात्रों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकारों से बात की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि छात्रों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।  उन्होंने कहा कि परीक्षा जून महीने में होगी, इसलिए बारिश और खराब मौसम की संभावना को भी ध्यान में रखा जा रहा है।  इसी को देखते हुए परीक्षा के दिन परिवहन, सुरक्षा और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं की पहले से तैयारी की जाएगी, ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *