Newsमप्र छत्तीसगढ़

मगरमच्छ ने चंबल नदी में नहा रही लड़की का आधा शरीर खाया

SDERF की टीम ने 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव का ऊपरी आधा हिस्सा बरामद किया - Dainik Bhaskar

मुरैना. चिन्नोनी थाना इलाके में वेदपुरा गांव में चम्बल नदी में नहा रही 14 वर्षीय बालिका रावी उफ सख्ी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ लड़की को खींचकर गहरे पानी में ले गया। घटना की खबर मिलते पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव ऊपरी आधा हिस्सा बरामद किया जा सका है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
मगरमच्छ ने बहन के सामने पानी में खींचा
विजय केवट की बेटियां रावी और राजकुमार गर्मी की वजह से मंगलवार को नदी में नहा रही थी। नहाते वक्त अचानक मगरमच्छ ने रावी को पकड़ लिया हे। यह पूरी घटना नदी के किनारे मौजूद उसकी बहन राजकुमारी के सामने घटी।
मां ने थाने पहुंचकर दी सूचना
घबराई राजकुमारी तुरंत घर पहुंची और अपनी मां गुलाबो केवट को पूरी बात बताई। इसके बाद गुलाबो ने चिन्नोनी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया।
चिन्नोनी थाना प्रभारी एसआई ऋषिकेश शर्मा ने बताया, “दो लड़कियां दिन में चम्बल नदी में नहाने गई थी एक रावी उर्फ सखी को मगरमच्छ ने पकड़ नदी में नीचे खींच लिया और उसके आधे शरीर को खा गया। शेष शरीर को एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर नदी से निकाला है। मर्ग कायम किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *