LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 100 इलेक्ट्रिक बसें डिपो का काम पूरा होते ही सडकों पर दौडेंगी

ग्वालियर. शहर में सार्वजनिक पविहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बडी तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की पीएम-ई बस सेवा के तहत ग्वालियर को मिलने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसें डिपो का काम पूरा होते ही सडकों पर दौडेंगी। इन बसों को इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम पीआईएस से लैस किया जाएगा जिससे उनकी हर गतिविधि स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटर की जा कसेगी। निगम के अधिकारियों ने धार के पीथमपुर में तैयार हो रही बसों का निरीक्षण भी कर लिया है।
बसों में स्पीकर सिस्टम भी होगा, आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से सीधे निर्देश
बसों में लगाए जाने वाले आईटीएमएस और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम के लिए टेंडर और कंपनी का चयन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। बसों में स्पीकर सिस्टम भी होगा जिससे किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से ड्राइवर और कंडक्टर को सीधे निर्देश दिए जा सकेंगे।
बसों का संचालन जलालपुर आईएसबीटी व रमौआ डिपो से होगा
पीएम-ई बस सेवा के तहत शहर में कुल 100 बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में 60 बसें और दूसे चरण में 40 बसें आएंगी। सभी बसें 9 मीटर लंबी मिडी इलेक्ट्रिक बसें होंगी। इनका संचालन जलालपुर आईएसबीटी और रमौआ डिपो से होगा और यहीं बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन से बसों को चार्ज किया जाएगा।
10 रूट फाइनल किए गए
शहर में बस संचालन के लिए 10 रूट तय किए जा चुके है। अधिकारियों ने इन रूटों का निरीक्षण कर नागरिकों से सुझाव भी लिए है। बसें आते ही इन्हीं रूटों पर संचालन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *