Newsमप्र छत्तीसगढ़

गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 4 वाहन जब्त 

ग्वालियर – खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिले में रात्रिकाल में भी कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में बीती 2 रातों के दौरान गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 4 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें से 2 वाहन बिजौली थाना के समीप व 2 वाहन महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थाना की अभिरक्षा में भेजा गया है। साथ ही खनिज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अर्थदण्ड सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि गत 16 मार्च की रात बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 14 चक्का का एक ट्रोला व 10 चक्का का डम्फर जब्त किया गया है। इसी तरह 17 मार्च की रात में लगाए गए चैकिंग प्वॉइंट के दौरान महाराजपुरा थाना क्षेत्र से 22 चक्का के दो ट्रोला गिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *