Newsमप्र छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 2 की मौत, युवक आगरा से भोपाल जा रहे थे

ग्वालियर. घांटीगांव में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक ईको कार में सामने से तेज रफ्तार में रह रहे आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह से पिचक गयी, कार में सवार युवक कार के अन्दर ही फंस गये। घटना मंगलवार की शाम की है एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस घअनास्थल पर पहुंची। कार की बॉडी में घायल फंसे हुए थे। पुलिस ने तत्काल क्रेन और की कटर की सहायता से तीनों घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना में एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की देर रात को मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की है। मृतक व घायल आगरा के व्यापारी है और यह व्यापारिक काम से आगरा से भोपाल जा रहे थे।
क्या है घटनाक्रम
उत्तर प्रदेश के आगरा एटमादौल स्थित टेडी बगिया इस्लाम नगर निवासी 22 वर्षीय सोहेल पुत्र फिरोज खान कांच की मूर्तियों का व्यापार करते हैं। उसके साथ में 23 वर्षीय सलमान खान, 32 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ भी व्यापार करते हैं। मंगलवार को सोहेल अपने बड़े भाई की ईको कार नंबर UP80 GA-1120 में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर आगरा से भोपाल के लिए निकले थे।
आगरा से निकलते समय कार को यूसुफ चला रहा था, लेकिन ग्वालियर आने के बाद सलमान ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और यूसुफ पास में बैठ गया, जबकि सोहेल पीछे की सीट पर बैठा था। ग्वालियर क्रॉस कर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर यह सभी लोग अभी घाटीगांव-मोहना के बीच सिरसा गांव की तरफ पहुंचे ही थे कि इसी समय सामने से आ रहे आयशर ट्रक नंबर UP25 JT-5251 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। कार में ट्रक की सीधी टक्कर लगने के बाद कार आगे से पूरी तरह पिचक गई। फ्रंट की सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार की बॉडी में फंस गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया है।
कार की बॉडी में फंसे थे युवक
जब पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया तो ड्राइविंग सीट पर सलमान खान व फ्रंट की सीट पर यूसुफ फंसा हुआथा। पुलिस को कटर व क्रने की सहायता से उनकी कार की बॉडी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में एक घंटा लग गया। अस्पताल पहुंचाने के बाद सलमान ने तत्काल दम तोड़ दिया था। जबकि मोहम्मद युसूफ ने देर रात उपचार के बीच में ही दम तोड़ दिया। सोहेल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे परिजन आगरा ले गये हैं। वहां के एक प्रायवेट अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *