ग्वालियर की सृष्टि गोयल को 5वीं बार मिली UPSC में कामयाबी

ग्वालियर. मुरार इलाके की चिक संतर निवासी सृष्टि गोयल ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में ऑलइंडिया रैंक 160 हासिल की है। सृष्टि गोयल के पिता सुनील गोयल का सोने-चांदी का व्यापार है। सृष्टि गोयल ने बताया कि वह आईआईटी में नहीं जा पायी। इसलिये उन्होंने यह रास्ता चुना है। अपनी 5वीं कोशिश में कामयाब हुई। कोचिंग के बारे में कहा है कि उन्होंने मेन्स के लिये टेस्ट पेपर्स पर विश्वास किया है। कोचिंग लेना है या नहीं, यह हर किसी का अपना निर्णय है।
दूर रहना चाहिये ध्यान भटकाने वाली चीजों से-सृष्टि गोयल
सृष्टि गोयल ने कहा है कि एक प्लान की हुई स्ट्रेटेजी आपको कामयाबी पाने में मदद कर सकती है। सोशल मीडिया के बारे में उन्होंने कहा है कि ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना जरूरी है।
शिवपुरी के दीपक को 563वीं रैंक मिली
शिवपुरी जिले के दीपक कोरकू ने सिविल सेवा परीक्षा में 563वीं रैंक हासिल की है। दीपक मगरुनी नगर परिषद के पूर्व सफल अध्यक्ष भवानी शंकर कोरकू के भतीजे हैं।उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को लेकर स्थानीय लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *