Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रद्युम्नसिंह बोले बकवास मत करो, तुम्हारी औकात क्या है, आप नेता और ऊर्जा मंत्री के बीच हुई तीखी नोंकझोंक

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता रोहित गुप्ता एडवोकेट के बीच तीखी नोकझोंक।

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर और आम आदमी पार्टी के नेता रोहित गुप्ता के बीच गुरूवार को तीखी नोंकझोंक हो गयी । विवाद मंत्री के रेसकोर्स स्थित बंगले के बाहर भू-माफियाओं को कथिस संरक्षण देने के आरोप को लेकर हुआ। इस बीच मंत्री और आप नेता के बीच जमकर बहस हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऐसा बताया गया है कि आप नेता रोहित गुप्ता ने मंत्री पर भू-माफियाओं पर सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी ।नोकझोंक के बीच मंत्री कथित तौर पर आवेशमें आ गये और उन्होंने कहा है कि तुम्हारी औकात क्या है, बकवास मत करो, मुझे शिकायत करने क्यों आये हो। मैं कोई कोई कार्यवाही नहीं करवाऊंगा। कब्जे धारी को संरक्षण के आरोप पर चर्चा के लिये मंत्री से कई बार संपर्क किया गया। लेकिन बात नहीं हो पायी।
मामला गांधीनगर इलाके का बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि मंत्री के नजदीकी गुड्डू और गौरव बाजपेई ने पानी टंकी स्थित ओबीसी महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयकुमार के एक फ्लैट पर अवैध कब्जा कर लिया है।
कलेक्टर-आईजी से भी की शिकायत
पीड़ित विजय कुमार ने इस संबंध में पुलिस थाना, कलेक्टर, आईजी और डीआईजी सहित कई अधिकारियों को शिकायत दी थी। साथ ही उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भी कई बार आवेदन दिया, लेकिन आरोप है कि अब तक फ्लैट खाली नहीं कराया गया।
गुरुवार दोपहर विजय कुमार और AAP नेता रोहित गुप्ता मंत्री को ज्ञापन देने उनके बंगले पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव बाजपेयी मंत्री के नाम पर उन्हें डरा-धमका रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है। AAP नेताओं ने कहा है कि जब तक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पीड़ित से माफी नहीं मांगते और विजय कुमार का फ्लैट खाली नहीं करवाते, तब तक उनके खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş